भारत को 4 भूकंपीय जोखिम क्षेत्र में विभाजित किया गया है।
भू-वैज्ञानिकों ने बताया कि भूकंप का खतरा देश में हर जगह अलग अलग है।
इस हिसाब से देश को चार हिस्सों में बांटा गया है।
जोन - 2 , जोन- 3, जोन -4 तथा जोन - 5.
सबसे कम खतरे वाला जोन - 2 हैं, सबसे ज्यादा खतरे वाला जोन - 5 है।
वायुदाब के क्षैतिज विषमताओं के कारण हवा उच्च वायुदाब क्षेत्र से निम्न वायुदाब क्षेत्र की ओर बहती है।
क्षैतिज रूप से गतिशील हवा को पवन कहते हैं।
उर्ध्वाधर दिशा में गतिमान हवा को वायुधारा कहते हैं।
पृथ्वी के घूर्णन के कारण पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में पवन दायीं ओर जबकि दक्षिणी गोलार्ध में पवन बायीं ओर वविचलन करती है।
देश का 46% हिस्सा जोन 2 (कम तीव्रता) वाले क्षेत्र मे आता है।
जैसे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश ,महाराष्ट्र , राजस्थान के कुछ भाग आते हैं।
जबकि अत्यंत उच्च तीव्रता वाले क्षेत्र (जोन 5) में उत्तर पूर्वी भारत, हिमाचल प्रदेश , उत्तराखण्ड , कच्छ तथा अंडमान निकोबार का क्षेत्र आता है।
देश के पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना नागपुर के निकट (लातूर) में की गयी।
इस प्रशिक्षण केंद्र की घोषणा राष्ट्रीय आपदा प्राधीकरण के उपाध्यक्ष एण. श्रीधर रेड्डी ने की है।
इस प्रशिक्षण केंद्र में भकंप , तूफान बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के साथ ही जैविक व रासायनिक हमलों से निपटने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बैरन द्वीप भारत का ही नहीं अपितु दक्षिण एशिया का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
यह अंडमान द्वीपों में सबसे पूर्वी द्वीप है।
इसकी ऊँचाई 354 मी. है।
इसमें अंतिम विस्फोट 2013 के आस-पास हुआ था।
यह बंगाल की खाड़ी में अवस्थित है।
बैरोमीटर एक
वायुदाब मापने वाला संयत्र है।
वायुमण्डल में वायुदाब को मापने के लिए बैरोमीटर में पानी, हवा अथवा पारा का प्रयोग किया जाता है।
बैरोमीटर का आविष्कार टोरिसेमी ने किया।
बैरोमीटर का पाठ्यांक अचानक गिरने से आंधी व तूफान का संकेत होता है।
धीरे-2 कम हो तो यह वर्षा की संभावना को व्यक्त करता है।
यदि बैरोमीटर पैमाने मे वृद्धि हो तो मोसम साफ होता है।
बर्फानी तूफान या शीतकालीन तूफान सर्दियों में होने वाला तूफान है।
यह बर्फ या ओले के साथ वर्षा के रूप में होता है।
जब वायुमण्डल में तापमान निम्न हो जाता है।
तब यह तूफान आता है।
कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका का मतलब हिमपात के साथ ठंडी हवा है।
माजुली नदी द्वीप विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है।
असम के ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसा है।
यह द्वीप 1 माडुसी ता डिसा मुख्यालय जोरहट शहर है।
माजुली को असम की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है।
तमिलनाडु में शीतकालीन वर्षा होती है।
यह वर्षा उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण होती है।
भारत में यही सबसे अन्त में बारिश होती है, जबकि इसके सटे राज्य केरल है जिसमें मानसून की पहली बारिश 1 जून को होती है और वर्षा को ग्रहण करने वाला यह पहला राज्य है।
भारत तीन तरफ से समुद्रों से घिरा है, इसलिए भारत का 12.5% इलाके ऐसे हैं जो वर्ष भर बाढ़ झेलते हैं, जो समुद्र से सटे हैं उनमें ज्यादातर बाढ़ आता है।
वैसे बंगाल, उड़ीसा , केरल, असम , बिहार, उत्तर प्रदेश आदि बाढ़ से ज्यादा ग्रसित है।