समास 03

01. इनमें से किस शब्द का समास-विग्रह सही है -

  • 1

    महापुरूष = महान् तथा पुरूष

  • 2

    वनवास = वन का वास

  • 3

    विद्यालय = विद्या के लिए आलय

  • 4

    सत्याग्रह = सत्य का आग्रह

02. किस विकल्प में समास – विग्रह सही नहीं है -

  • 1

    आजीवन = जीवनपर्यन्त

  • 2

    जलवायु = जल और वायु

  • 3

    दशानन = दस हैं जो आनन

  • 4

    सूतपुत्र = सूत का पुत्र

03. किस विकल्प में समास – विग्रह सही नहीं है -

  • 1

    घुड़सवारी = घोड़े पर सवार

  • 2

    दहीबड़ा = दही का बड़ा

  • 3

    मुख्यमंत्री = मुख्य है जो मंत्री

  • 4

    हंसवाहिनी = हंस है वाहन जिसका, वह

04. निम्नलिखित में समास का दृष्टि से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है -

  • 1

    चराचर – द्वन्द्व समास

  • 2

    प्रत्यारोप – कर्मधारय समास

  • 3

    भूमिगत – तत्पुरूष समास

  • 4

    रातभर – अव्ययीभाव समास

05. निम्नांकित में से किस समस्त पद की रचना सही नहीं है -

  • 1

    क्रम के अनुसार = यथाक्रम

  • 2

    नीला है जो अम्बर = नीलाम्बर

  • 3

    पाँच हैं आनन जिसके = शिव

  • 4

    प्रमाण देने में पटु = प्रमाणपटु

06. किस सामासिक पद का समास – विग्रह सही नहीं है -

  • 1

    गुरूदक्षिणा = गुरू की दक्षिणा

  • 2

    गुरूशिष्य = गुरू और शिष्य

  • 3

    तुलसीकृत = तुलसी के द्वारा कृत

  • 4

    राजपुत्र = राजा का पुत्र

07. निम्नांकित में कौन सा समास – विग्रह गलत है -

  • 1

    चतुर्भुज = चार भुजाएँ

  • 2

    चौराहा = चार राहों का समाहार

  • 3

    महात्मा = महान् है जो आत्मा

  • 4

    त्रिनेत्र = तीन हैं नेत्र जिसके, वह

08. ‘प्रतिक्षण’ शब्द में कौन सा समास है -

  • 1

    अव्ययीभाव

  • 2

    कर्मधारय

  • 3

    द्विगु

  • 4

    द्वन्द्व

09. ‘सन्मार्ग’ शब्द में समास का कौन सा भेद है -

  • 1

    अव्ययीभाव

  • 2

    कर्मधारय

  • 3

    तत्पुरूष

  • 4

    बहुव्रीहि

10. ‘कर्मधारय समास’ वाला शब्द है -

  • 1

    आमरण

  • 2

    दशानन

  • 3

    नवरत्न

  • 4

    त्रिलोचन

Page 1 Of 4
Test
Classes
E-Book