वाक्य अशुद्धि -02

01. निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रुप का चयन कीजिए -

  • 1

    सेठ बिहारीलाल ने दान दिया यह उनकी अनुकम्पा है। 

  • 2

    सेना के मोर्चा संभालते ही गोलियों की बाढ़ आ गई। 

  • 3

    स्टेशन पर चाय - कॉफी की दुकान है। 

  • 4

    सैनिक की छुट्टी की मंजूरी स्वीकृत हो गई। 

02. निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों में किस अशुद्ध वाक्य में संज्ञा संबंधी अशुद्धि है -

  • 1

    महात्मा के दर्शन से मेरा मन गदगद हो गया। 

  • 2

    वह तो गया किन्तु वह उसकी पुस्तकें नहीं ले गया। 

  • 3

    बबिता और बबिता की बहिन पढ़ने के लिए विद्यालय गई हैं। 

  • 4

    तेरे को यहाँ किसने बुलाया है। 

03. सेठ रामलला ने दान दिया यह उनकी अनुकम्पा और कृपा है। वाक्य में कैसी अशुद्धि है -

  • 1

    संज्ञा संबंधी 

  • 2

    वचन संबंधी 

  • 3

    विशेषण संबंधी 

  • 4

    पुनरुक्ति संबंधी 

04. निम्नलिखित वाक्यों में से कौन सा वाक्य अशुद्ध है -

  • 1

    भारतीय नारी नामक शीर्षक निबंध अच्छा है। 

  • 2

    भूमिहीन कृषक राम के आसरे जीता है। 

  • 3

    दुविधाग्रस्त दीपक से अध्यापक ने कहा कि तुम गीता पढ़ो। 

  • 4

    देश में अराजकता बढ़ रही है। 

05. निम्नलिखित वाक्यों में से अशुद्ध वाक्य कौन सा है -

  • 1

    पण्डित जी ने कहा कि कार्य में बाधाएँ भी आती ही हैं। 

  • 2

    हरिमोहन को सफल होने की आशा नहीं है। 

  • 3

    मैं सोमवार को आपके गाँव आऊँगा। 

  • 4

    परीक्षा दो तारीख के दिन सम्पन्न होगी।

06. निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य कौन सा है -

  • 1

    हरिमोहन को सफल होने में निराशा है। 

  • 2

    वह पशु क्यों रेंकते हैं। 

  • 3

    घूस लेने से मना करना ऐसे दृष्टान्त के उदाहरण कम मिलते हैं। 

  • 4

    घूस लेने से मना करना ऐसे दृष्टान्त कम मिलते हैं। 

07. निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य कौन सा है -

  • 1

    आज आसमान ऊँचाई में बादल हैं। 

  • 2

    आज आसमान में बादल हैं। 

  • 3

    मैं सोमवार के दिन आपके गाँव आऊँगा। 

  • 4

    इनमें से कोई नहीं 

08. निम्नलिखित में से सही वाक्य है -

  • 1

    शायद मैं कल आऊँगा।

  • 2

    शायद कल मैं आऊँ।

  • 3

    मैं शायद कल आऊँगा।

  • 4

    मैं कल शायद आऊँगा।

09. निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रुप का चयन कीजिए -

  • 1

    उन्हें एक पुत्र है। 

  • 2

    उनको एक पुत्र है।

  • 3

    उनका एक पुत्र है। 

  • 4

    उनके एक पुत्र है। 

10. निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रुप का चयन कीजिए -

  • 1

    अधिकारियों ने कागजात का निरीक्षण किया।

  • 2

    अधिकारियों ने कागजात का परीक्षण किया। 

  • 3

    अधिकारियों ने कागजात की जाँँच की। 

  • 4

    अधिकारियों ने कागजात का अन्वेषण किया। 

Page 1 Of 2
Test
Classes
E-Book