वाक्य अशुद्धि -01

01. निम्न में से शुद्ध शब्द है -

  • 1

    वधु 

  • 2

    लघुत्तर 

  • 3

    लघूत्तर 

  • 4

    विधार्थी 

02. निम्नलिखित वाक्यों में से कौन सा वाक्य शुद्ध है - 

  • 1

    यह दवा रोग को समूल सहित नष्ट कर देगी। 

  • 2

    यह दवा रोग को समूल में नष्ट कर देगी। 

  • 3

    यह दवा रोग से समूल में नष्ट कर देगी। 

  • 4

    यह दवा रोग को समूल नष्ट कर देगी। 

03. निम्नलिखित वाक्यों में अशुद्ध वाक्य कौन सा है -

  • 1

    आपके दर्शन कर मैं प्रसन्न हुआ है। 

  • 2

    काशी नगरी सदा विद्या का केंद्र रही है। 

  • 3

    आपसे मेरा सविनयपूर्वक निवेदन है। 

  • 4

    उसकी आँखों से आंसू बहने लगे। 

04. व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है - 

  • 1

    ग्रीष्मकाल में दिन बड़े होते हैं। 

  • 2

    रविवार के दिन अवकाश रहता है। 

  • 3

    प्रातःकाल के समय घूमने जाना चाहिए।

  • 4

    सारे विश्वभर में आज उथल पुथल मची हुई है। 

05. व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है -

  • 1

    यहाँ गाय का शुद्ध दूध मिलता है। 

  • 2

    यद्यपि वह मोटा है, फिर भी तेज दौड़ता है। 

  • 3

    कृपया शीघ्र उत्तर दें। 

  • 4

    हमें परस्पर में सहयोग करना चाहिए। 

06. इनमें व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है -

  • 1

    यह दवा रोग को समूल नष्ट कर देगी। 

  • 2

    उसने बड़े ध्यान के साथ मेरी बात सुनी। 

  • 3

    कार्यकर्ता दृढ़ता से संगठित रहे। 

  • 4

    मैं वहां पहुंंचा ही था कि आप आ गये। 

07. व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है -

  • 1

    विंध्याचल पर्वत भारत के मध्य में स्थित है। 

  • 2

    वह मंगलवार को व्रत रखता है। 

  • 3

    मैंने गुरुजी के दर्शन किए। 

  • 4

    वर्षाकाल में बीमारियाँ बढ़ जाती हैं। 

08. इनमें से कौन सा वाक्य अशुद्ध है - 

  • 1

    उसने मुझे पुस्तक दी है।

  • 2

    तुम तुम्हारे गाँव कब जाओगे ?

  • 3

    मुझे तुमसे कुछ भी लेना - देना नहींं। 

  • 4

    वे सच्चे इंसान हैं। 

09. इनमें से कौन सा वाक्य शुद्ध है -

  • 1

    उसने मुझे खाने को बुलाया। 

  • 2

    उसकी ससुराल जयपुर में है। 

  • 3

    रास्तों को चौड़ी करना जरुरी है। 

  • 4

    मेरे को उससे एक बात कहना है। 

10. किस वाक्य में कर्मवाच्य नहींं है -

  • 1

    उससे खाना नहीं खाया गया। 

  • 2

    छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ी गई। 

  • 3

    बालक खिलखिलाकर हंस रहा था। 

  • 4

    दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमायाचना की गई। 

Page 1 Of 2
Test
Classes
E-Book