मैराथन क्लास Physics Quiz-1

01. कमरे में रखे रेफ्रिजरेटर का दरवाजा खोलकर - 39th B.P.S.C. (Pre) 1994

  • 1

    आप कमरे को कुछ डिग्री ठंडा कर सकते हैं।

  • 2

    आप इसको रेफ्रिजरेटर के तापमान तक ठंडा कर सकते हैं।

  • 3

    आप अंतत: कमरे को थोड़ा गर्म कर सकते हैं।

  • 4

    आप कमरे को न तो गर्म न ठंडा कर सकते हैं।

02. कथन (A): ऊनी वस्त्र हमें गर्म रखते हैं। कारण (R): ऊनी रेशे एक विशेष प्रकार के प्रोटीन के बने होते हैं, जो ऊष्मा के कुचालक होते हैं। सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट की सहायता से कीजिए :

  • 1

    A और R दोनों सही हैं, और R,A का सही स्पष्टीकरण है।

  • 2

    A और R दोनों सही हैं, किन्तु R,A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

  • 3

    A सही है, परन्तु R गलत हैं।

  • 4

    A गलत हैं, परन्तु R सही है।

03. हाइड्रोजन से भरा हुआ पॉलिथीन का गुब्बारा पृथ्वी के स्थल से छोड़ा जाता है। वायुमंडल में ऊंचाई पर जाने से - I.A.S. (Pre) 2003

  • 1

    गुब्बारे के आमाप में कमी आएगी।

  • 2

    गुब्बारा चपटा होकर चक्रिका प्रकार के आकार में आएगा।

  • 3

    गुब्बारे के आमाप में वृद्धि होगी।

  • 4

    गुब्बारे का आमाप व आकार पहले समान ही रहेगा ।

04. जल के आयतन में क्या परिवर्तन होगा यदि तापमान 9°C से गिराकर 3°C से कर दिया जाता है - U.P.P.C.S. (Pre) 1997

  • 1

    आयतन में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

  • 2

    आयतन पहले बढ़ेगा और बाद में घटेगा

  • 3

    आयतन पहले घटेगा और बाद में बढ़ेगा।

  • 4

    पानी जम जाएगा 

05. जब पानी को 0°C से 10°C तक गर्म किया जाता है, इसका आयतन - I.A.S. (Pre) 2001

  • 1

    बढ़ता है

  • 2

    घटता है

  • 3

    नहीं बदलता

  • 4

    पहले घटता है, और तब बढ़ता है

06. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है क्योंकि - U.P.P.C.S. (Pre) 2007

  • 1

    अधिक दाब पर पानी कम तापक्रम पर उबलने लगता है।

  • 2

    अधिक दाब पर पानी अधिक तापक्रम पर उबलने लगता है।

  • 3

    पानी 100°C पर ही उबलता है लेकिन अधिक दाब पर ऊष्मा की मात्रा अधिक होती है।

  • 4

    कुकर के अन्दर संवहन धाराएं उत्पन्न हो जाती है

07. वायुमण्डल हमारे ऊपर बहुत अधिक दबाव डालता है, परन्तु हम इसका अनुभव नहीं करते हैं, क्योंकि - U.P.P.C.S. (Pre) 2010

  • 1

    हमारा रक्त वायुमण्डल के दबाव से कुछ अधिक दबाव डालता है।

  • 2

    हम इसके अभ्यस्त है।

  • 3

    हमारी हड्डियां काफी मजबूत हैं और इस दबाव को सहन कर सकती है।

  • 4

    हमारे सिर का सतही क्षेत्रफल बहुत छोटा है।

08. कथन (A): ऊंचाई बढ़ने के साथ-साथ जल का क्वथनांक बिन्दु घटता जाता है। कारण (R) : ऊंचाई के साथ वायुमण्डलीय दाब बढ़ता जाता है। कूट :

  • 1

    A और R दोनों सही हैं, और R,A का सही स्पष्टीकरण है।

  • 2

    A और R दोनों सही हैं, किंतु R,A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

  • 3

    A सही हैं, परन्तु R गलत है।

  • 4

    A गलत है, परन्तु R सही है

10. पसीने का मुख्य उपयोग है - R.A.S/R.T.S. (Pre) 1994-95

  • 1

    शरीर का ताप नियंत्रित रखने में

  • 2

    शरीर में जल की मात्रा संतुलित रखने में

  • 3

    शरीर में विष पदार्थ निकालने में

  • 4

    त्वचा के छिद्र से गन्दगी दूर रखने का

Page 1 Of 10
Test
Classes
E-Book